Tuesday, 4 June 2019

देवकर के घुघुस राजा

देवकर के घुघुस राजा......!

छत्तीसगढ़ में ऐसे बहुत से ऐतिहासिक स्थल है जिनकी जानकारी आज भी बहुत ही कम लोगों को है। ऐसा ही एक अल्पज्ञात मंदिर घुघुस राजा को समर्पित है जो कि स्थानीय आदिवासियों में नायक के तौर पर पूजे जाते है।  बेमेतरा जिले के देवकर ग्राम में घुघुस राजा का प्राचीन मंदिर स्थित है। देवकर एक छोटी कस्बाई बस्ती है। 


इस ग्राम में ही नदी के तट पर, मुख्य सड़क से अंदर की ओर यह मंदिर स्थित है। परिसर में दो छोटे मंदिर बने हुए है। मंदिर गर्भगृह एवं मंडप में विभक्त है। ये दोनों ही मंदिर अधिक पुराने नहीं है।  मंदिर के गर्भगृह में भगवान नरसिंह की प्रतिमा स्थापित है। इस खंडित प्रतिमा का मुख घिस गया है।


प्रतिमा पर सिंदूर का लेप चढ़ा हुआ है।  यहां के स्थानीय लोग भगवान नरसिंह  को आदिवासी नायक घुघुस राजा के नाम से पूजा अर्चना करते है। मंदिर के पास हनुमान जी का एक और मंदिर बना हुआ है। मंदिर परिसर में बहुत से सती स्तंभ बिखरे पड़े है। कुछ टूटी हुई प्रतिमायें भी रखी हुई है। 


छ0ग0 पुरातत्व विभाग के अनुसार ये मंदिर 17-18 वी सदी में निर्मित माने गये है। संभवत यहां के स्थानीय जमींदारों ने इन मंदिरों का निर्माण करवाया होगा। ये दोनों मंदिर छ0ग0 पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।  कभी देवकर जाना हो तो घुघुस राजा के इस मंदिर को अवश्य दर्शन कीजियेगा। 





No comments:

Post a Comment

आदित्य नायक ने बनवाया था गुरुर का काल भैरव मंदिर

बारहवीं सदी में छत्तीसगढ़ के कल्चुरी और बस्तर के नागवंश के मित्रता और शत्रुता के काल में एक राजवंश का उदय हुआ। वह राजवंश था कांकेर क्षेत्र क...