सतबीस देवरी जैन मंदिर समूह चितौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ में सतबीस देवरी जैन मंदिर सबसे अलंकृत मंदिरों में से एक है। यह ऊंची जगती पर बना मंदिरों का समूह है। संभवत मंदिर में बनी कुल 27 देवरियो के कारण ही इसे सतबीस देवरी मंदिर कहा जाता है। इन मन्दिरों का निर्माण 1448 ईस्वी माना गया है। इन सभी मंदिरों में किया गया शिल्पांकन दोष रहित होकर उच्च कोटि का है।
मुख्य मंदिर में आदिनाथ भगवान् की मूर्ति प्रतिष्ठापित है तथा दांए और बांए शान्तिनाथ जी और अजित नाथ जी की प्रतिमाये प्रतिष्ठापित है। मुख्य मंदिर के पीछे और दो पूर्वाभिमुख मंदिर अवस्थित है जिनकी भित्तियो पर सज्जित प्रतिमाओं का दृश्यांकन अद्भुत है। इनमे से एक मंदिर का निर्माण कर्मशाह ने 1530 ईस्वी में कराया था।

No comments:
Post a Comment