बावन देवरी जैन मंदिर कुंभलगढ़
राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में अधिकांश मंदिर जैन धर्म से संबंधित है। मुख्य दुर्ग से कुछ दूर पहाड़ की तलहटी में एक विशाल जैन मंदिर अवस्थित है। यह मंदिर सुरक्षित अवस्था में है। उत्तर दिशा की ओर मुख किया हुआ यह जैन मंदिर भव्य एवम विशाल है।
एक ऊंचे आयताकार जगती पर अवस्थित यह जैन देवालय किले का सर्वाधिक आकर्षण वाला मंदिर है। इसका कारण कुल 52 देव कुलिकाओ में निर्मित यह देवालय है। मुख्य प्रांगण में दो विशाल मंदिर है जो गर्भगृह अंतराल और मंडप में विभक्त है। किनारे चारो तरफ कुल पचास छोटी देव कुलिकाए है जिनके सामने स्तंभो पर आधारित मंडप है।
यह देवालय बाहर से देखने से प्रतीत होता है कि कोई छोटा किला है जिसमे ये मंदिर सुरक्षित है।वर्तमान में ये सारे मंदिर प्रतिमा विहीन है। पर्यटक भी दूरी अधिक होने एवम उचित जानकारी के अभाव में यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं।
ओम प्रकाश सोनी


No comments:
Post a Comment